लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना को तीसरे विमानवाहक पोत के लिए सरकार से सकारात्मक जवाब का भरोसा: सूत्र

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर भारतीय नौसेना को तीसरे विमानवाहक पोत की मांग पर सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब मिलने का भरोसा है और युद्धपोत को लड़ाकू जेट तथा मानवरहित विमानों दोनों को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। घटनाक्रम से अवगत लोगों ने मंगलवार को यह बात कही।

वर्तमान में, भारत के पास केवल एक विमानवाहक पोत-‘आईएनएस विक्रमादित्य’ है जो रूसी मूल का मंच है। स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत (आईएसी) आईएनएस विक्रांत के 2022 तक पूरी तरह से परिचालित होने की उम्मीद है।

घटनाक्रम से अवगत लोगों ने कहा कि तीसरे विमानवाहक पोत के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा चल रही है और इसके निर्माण की लागत तथा समय को कम करने के लिए इसके कुल वजन को प्रस्तावित 65,000 टन से कम किया जा सकता है।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘हम परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। इसे लड़ाकू जेट और मानवरहित विमानों दोनों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा।’’

पिछले साल, एक संवाददाता सम्मेलन में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा था कि भारत के लिए तीसरा विमानवाहक पोत समुद्री क्षमता को और बढ़ाने के लिए "अत्यंत आवश्यक" है।

संबंधित सूत्रों ने कहा कि तीसरी विमान वाहक परियोजना को भारतीय नौसेना की संशोधित 15 वर्षीय समुद्री क्षमता परिप्रेक्ष्य योजना (एमसीपीपी) में शामिल किया जाना तय है।

तीसरे विमानवाहक पोत के बारे में पूछे जाने पर नौसेना उपप्रमुख वाइस एडमिरल सतीश नामदेव घोरमडे ने कहा कि योजना बनाते समय तीसरे विमानवाहक पोत की आवश्यकता को ध्यान में रखा जाएगा।

उन्होंने एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, "इन सभी, विमानवाहक पोत (तीसरे), पनडुब्बी और समुद्री गश्ती विमान की एक निश्चित भूमिका होगी। संतुलित बल बनाने के लिए, देश की क्षमता के लिए इन सभी की आवश्यकता होती है।"

आईएसी विक्रांत को लगभग 23,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

अगस्त में, इसने पांच दिवसीय पहली समुद्री यात्रा पूरी की थी और इसकी प्रमुख प्रणालियों का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो