भारतीय नौसेना पोत ने वियतनाम की नौसेना के साथ दक्षिण चीन सागर में ‘पैसेज अभ्यास’ किया

By भाषा | Updated: December 27, 2020 23:35 IST2020-12-27T23:35:29+5:302020-12-27T23:35:29+5:30

Indian Navy conducts 'Passage Exercise' with Vietnam Navy in South China Sea | भारतीय नौसेना पोत ने वियतनाम की नौसेना के साथ दक्षिण चीन सागर में ‘पैसेज अभ्यास’ किया

भारतीय नौसेना पोत ने वियतनाम की नौसेना के साथ दक्षिण चीन सागर में ‘पैसेज अभ्यास’ किया

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने वियतनाम के बीच समुद्री सहयोग और संपर्क को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ ''पैसेज अभ्यास’’ किया। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

भारतीय नौसेना पोत 'आईएनएस किल्टन' को मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री के साथ भेजा गया था और अपनी वापसी यात्रा के दौरान इस युद्धपोत ने शनिवार को ‘संपर्क और सहयोग संबंधी अभ्यास’ (पैसेज अभ्यास) में हिस्सा लिया।

यह अभ्यास ऐसे समय में किया गया है, जब चीन वैश्विक चिंताओं एवं आलोचनाओं के बीच दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य गतिविधियों को विस्तार दे रहा है।

भारतीय नौसेना ने रविवार को ट्वीट किया, '' भारतीय नौसेना और वियतनामी नौसेना के बीच 26 दिसंबर को पैसेज अभ्यास किया गया। इससे समुद्री आदान-प्रदान एवं एकजुटता को और मजबूती दी गई।''

उल्लेखनीय है कि मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए करीब 15 टन राहत सामग्री के साथ आईएनएस किल्टन गत बृहस्पतिवार को हो ची मिन्ह सिटी के ना रंग बंदरगाह पहुंचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Navy conducts 'Passage Exercise' with Vietnam Navy in South China Sea

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे