लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़ बचाव अभियान के लिए भारतीय नौसेना के कमांडर, कैप्टन को ‘एशियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2018 01:00 IST

कमांडर वर्मा (42) की बंदरगाह शहर कोच्चि जिले में बचाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रशंसा की गई थी। वर्मा एक गर्भवती महिला को हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित बचाकर अस्पताल ले गये थे जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था।

Open in App

केरल में विनाशकारी बाढ़ के दौरान बचाव अभियान में अपनी नि:स्वार्थ सेवा और बहादुरी का परिचय देने के लिए बुधवार को यहां भारतीय नौसेना के एक कमांडर और कैप्टन को ‘एशियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कमांडर (पायलट) विजय वर्मा और कैप्टन (पायलट) पी राजकुमार उन लोगों में शामिल थे जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।

कमांडर वर्मा (42) की बंदरगाह शहर कोच्चि जिले में बचाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रशंसा की गई थी। वर्मा एक गर्भवती महिला को हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित बचाकर अस्पताल ले गये थे जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था।

कैप्टन राजकुमार (54) ने कोच्चि में एक छत से 26 लोगों को सुरक्षित निकाला था। 

अगस्त में दक्षिणी राज्य में आई जबर्दस्त बाढ़ के दौरान छतों और दूरदराज के क्षेत्रों से लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना के पायलटों ने कई हेलीकॉप्टरों से अति जोखिम वाले अभियान चलाये थे।

पुरस्कारों से जुड़े ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स डेली’ द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "इस साल, संपादकों को साहस और प्रतिबद्धता दिखाने वाले कई पुरुषों और महिलाओं का सम्मान करने में प्रसन्नता हो रही है।’’ 

सिंगापुर के एक पैराग्लाइडर दिवंगत एनजी कोक चुंग को भी यह सम्मान दिया गया। चुंग ने इंडोनेशिया के सूलावेशी में हाल में आये भूंकप के बाद अपना बचाव अभियान चलाया था।

इनके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी यह पुरस्कार दिया गया। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी