भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह रूसी नौसेना की 325वीं वर्षगांठ परेड में शामिल हुए

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:27 IST2021-07-25T20:27:22+5:302021-07-25T20:27:22+5:30

Indian Navy Chief Admiral Karambir Singh attends 325th anniversary parade of Russian Navy | भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह रूसी नौसेना की 325वीं वर्षगांठ परेड में शामिल हुए

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह रूसी नौसेना की 325वीं वर्षगांठ परेड में शामिल हुए

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह सेंट पीटर्सबर्ग में रविवार को रूसी नौसेना की 325वीं वर्षगांठ परेड में शामिल हुए। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली।

बयान में बताया गया कि भारतीय नौसेना का पोत तबर रूसी नौसेना के परेड में जहाजों की टुकड़ी में शामिल था, जिसका निरीक्षण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया।

रूस में भारत के राजदूत डी बी वेंकटेश वर्मा भी रविवार को आयोजित इस परेड में शामिल हुए।

भारतीय नौसेना ने एक ट्वीट में बताया, ‘‘ सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित रूसी नौसेना की 325वीं वर्षगांठ की मुख्य परेड में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, रूस में भारतीय दूतावास के राजदूत शामिल हुए।’’

नौसेना ने यह भी बताया कि भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस तबर परेड में जहाज की पंक्ति में शामिल है, जिसका निरीक्षण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया।

भारतीय नौसेना ने बताया कि पांच दिवसीय सद्भावना यात्रा के तौर पर और रूसी नौसेना की 325वीं वर्षगांठ उत्सव में हिस्सा लेने के लिए आईएनएस तबर बृहस्पतिवार को बंदरगाह शहर पहुंच गया था। इसमें चालक दल के सदस्यों का रूसी नौसेना के साथ विभिन्न द्विपक्षीय पेशेवर संवाद में शामिल होना भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Navy Chief Admiral Karambir Singh attends 325th anniversary parade of Russian Navy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे