भारतीय नौसेना के पोत ने इंडोनेशियाई पोत के साथ समन्वित गश्त शुरू की

By भाषा | Updated: November 24, 2021 00:26 IST2021-11-24T00:26:37+5:302021-11-24T00:26:37+5:30

Indian Naval Ship Launches Coordinated Patrol With Indonesian Ship | भारतीय नौसेना के पोत ने इंडोनेशियाई पोत के साथ समन्वित गश्त शुरू की

भारतीय नौसेना के पोत ने इंडोनेशियाई पोत के साथ समन्वित गश्त शुरू की

नयी दिल्ली, 23 नवंबर जलक्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता के बीच भारतीय नौसेना के एक जहाज ने मंगलवार को हिंद महासागर में इंडोनेशियाई पोत के साथ दो दिवसीय समन्वित गश्त शुरू की।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि समन्वित गश्त (कॉरपेट) दो मित्र नौसेनाओं के बीच आपसी विश्वास, तालमेल और सहयोग को रेखांकित करती है।

भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से निर्मित जंगी पोत 'खंजर' को समुद्री गश्ती विमान के साथ इंडोनेशियाई जहाज 'केआरआई सुल्तान थाहा सैफुद्दीन' के साथ समन्वित गश्त के लिए तैनात किया।

नौसेना के अधिकारी ने कहा, ''भारत और इंडोनेशिया के बीच 'कॉरपेट' के 37वें संस्करण के दौरान दोनों देशों के समुद्री गश्ती विमान भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Naval Ship Launches Coordinated Patrol With Indonesian Ship

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे