लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना के जहाज ने फ्रांस की नौसेना के साथ किया अभ्यास

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तबर ने पिछले सप्ताह बिस्के की खाड़ी में फ्रांस की नौसेना के युद्धपोत एफएनएस एक्विटाइन और चार राफेल लड़ाकू विमानों के साथ दो दिवसीय अभ्यास किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जहाजों द्वारा पनडुब्बी रोधी, सतह पर किए जाने वाले युद्धाभ्यास, लक्ष्य भेदने जैसे कई अभियानों का अभ्यास किया गया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मढवाल ने बताया, ‘‘आईएनएस तबर ने फ्रांस के ब्रेस्ट की यात्रा पूरी होने पर 15 और 16 जुलाई को बिस्के की खाड़ी में फ्रांस के नौसैनिक फ्रिगेट एफएनएस एक्विटाइन के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एफएनएस एक्विटाइन से ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर (एनएच 90) और फ्रांसीसी नौसेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने भी इस अभ्यास में हिस्सा लिया।’’ अधिकारियों ने कहा कि यह अभ्यास सेनाओं के बीच संपर्क बढ़ाने और समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियानों को मजबूत करने की दिशा में लाभप्रद था।

भारत और फ्रांस, समुद्री और अंतरिक्ष क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ एक त्रिपक्षीय तंत्र के तहत भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीके तलाश रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह