भारतीय नौसेना के पोत ने मिस्र के युद्धक पोत के साथ अभ्यास किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:16 IST2021-09-07T19:16:36+5:302021-09-07T19:16:36+5:30

Indian Naval Ship exercises with Egyptian warship | भारतीय नौसेना के पोत ने मिस्र के युद्धक पोत के साथ अभ्यास किया

भारतीय नौसेना के पोत ने मिस्र के युद्धक पोत के साथ अभ्यास किया

नयी दिल्ली, सात सितंबर भारतीय नौसेना के युद्धक पोत आईएनएस तबर ने मिस्र के नौसेना के युद्धक पोत के साथ भूमध्यसागर में सैन्य अभ्यास किया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया गया।

उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित अभ्यास में कई गतिविधियां शामिल थीं जिसमें नौसेना के कई तरह के अभियानों का अभ्यास किया गया।

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘अभ्यास में अलग-अलग तरह के खतरे के माहौल, समुद्र के अंदर संदिग्ध पोत को पकड़ने का अभियान, संचार प्रक्रिया, समुद्री क्षेत्र में संयुक्त विकास जैसे अभियान शामिल थे।’’

अधिकारी ने बताया कि अभ्यास की मुख्य विशेषता एक-दूसरे के पोत पर ‘हेलो ऑपरेशन’ चलाया जाना था। अधिकारी ने कहा कि अभ्यास दोनों नौसेना के बीच परस्पर अभियान को बढ़ावा देने के मामले में महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Naval Ship exercises with Egyptian warship

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे