लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन हुई थी कलकत्ता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना, जानें दो फरवरी का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Updated: February 2, 2020 14:29 IST

दो फरवरी 1814 को खोला गया और यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक बहुत सी वस्तुओं का विशाल संग्रह है। संग्रहालय इतना बड़ा है कि इसमें दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरा देखने में कई दिन का समय लग सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देशंभुनाथ पंडित उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने। विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है

पश्चिम बंगाल के कलकत्ता (अब कोलकाता) में हावड़ा जंक्शन से चार किलोमीटर के फासले पर एक महराबदार भव्य सफेद इमारत है, जिसके जालीदार छज्जे और हरे भरे प्रांगण में चार तरफ जाने वाले रास्ते के बीचोंबीच लगा सुंदर गोल फव्वारा इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। यह भारतीय संग्रहालय है जो दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। इसे दो फरवरी 1814 को खोला गया और यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक बहुत सी वस्तुओं का विशाल संग्रह है। संग्रहालय इतना बड़ा है कि इसमें दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरा देखने में कई दिन का समय लग सकता है।

देश दुनिया के इतिहास में दो फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1814 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में भारतीय संग्रहालय की स्थापना। यह भारत का सबसे पुराना संग्रहालय है और दुनिया के भी सबसे पुराने संग्रहालयों में शुमार किया जाता है।

1835 : टी बी मैकॉले ने भारत में अंग्रेजी भाषा को उच्च शिक्षा से जोड़कर देश में पश्चिमी शिक्षा के दरवाजे खोल दिए।

1862 : शंभुनाथ पंडित उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

1915 : अपने बेबाक लेखन के लिए विख्यात देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म।

1952 : भारत ने अपनी पहली टेस्ट विजय दर्ज की।

1953 : अखिल भारतीय खादी एवं कुटीर उद्योग बोर्ड का गठन।

1955 : भारत और सोवियत सरकारों ने नयी दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत में दस लाख टन की क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई।

1971 : इदी अमीन ने खुद को युगांडा का राष्ट्रपति घोषित किया और अगले आठ वर्ष तक देश के इतिहास के सबसे बर्बर शासन का नेतृत्व किया।

1990 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लर्क ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पर पिछले 30 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद नेल्सन मंडेला को जेल से रिहा करने का रास्ता खुला और रंगभेद का खात्मा हुआ।

1994 : मैडेगास्कर में तूफान ‘गेराल्ड’ ने तबाही मचाई। इसे सदी का भीषणतम तूफान कहा गया क्योंकि इस दौरान 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और लाखों लोग बेघर हुए। तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में इस दौरान सात पोत डूब गए, बड़े इलाके की कृषि भूमि जलमग्न हो गई और मुख्य वाणिज्यिक बंदरगाह लगभग बर्बाद हो गया।

2007 : विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है, जिसे सदियों तक रोका नहीं जा सकेगा।

2008 : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पूर्व सुपर मॉडल कार्ला ब्रुनी से विवाह रचाया। विवाह दुनियाभर में खूब चर्चित भाषा स्नेहा स्नेहा

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल