लाइव न्यूज़ :

म्यूकोरमाइकोसिस की दवा पाने के लिये भारतीय मिशन युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं : केंद्र

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि दुनिया भर में भारतीय मिशन देश में कोविड से संबंधित म्यूकोरमाइकोसिस (सीएएम) के इलाज में काम आने वाली दवा एंफोटेरिसिन या अतिरिक्त अथवा वैकल्पिक दवा हासिल करने के लिये “युद्ध स्तर” पर काम कर रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय में शनिवार को दायर 375 पन्नों के एक हलफनामे में विस्तार से अदालत की पीठ को बताया कि म्यूकोरमाइकोसिस की दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

उसने कहा कि अगस्त में घरेलू निर्माताओं द्वारा एल-एंफोटेरिसिन बी का अनुमानति उत्पादन 5.525 लाख इंजेक्शन का है और समान वितरण के लिये राज्यों को उनके यहां सामने आए मामलों के अनुपात में दवा दी गई है।

सरकार ने कहा कि एफोटेरिसिन जैसी दवाओं का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ ही उसने दवा के न्यायोचित वितरण के लिये भी दिशानिर्देश जारी किये हैं और राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों को निजी और सरकारी अस्पतालों में इनके आवंटन के लिये पारदर्शी व्यवस्था करनी होगी।

सरकार ने कहा, “एंफोटेरिसिन दवा घरेलू उत्पादन और आयात दोनों के जरिये उपलब्ध है और दोनों ही स्रोतों को बढ़ाया गया है। पहली बार मई और जून 2021 में अचानक मांग में तेज वृद्धि के बाद बेहद कम समय में क्षमता और आपूर्ति को कई गुना बढ़ाया गया जिससे मांग और आपूर्ति में संतुलन स्थापित हो। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामलों को दर्ज करवाने के लिये बनाए गए विशेष पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के हिसाब से राज्यों में इसके समान वितरण की भी व्यवस्था की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद