यूक्रेन में युद्ध में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव 21 मार्च को पहुंचेगा बेंगलुरु

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2022 20:20 IST2022-03-18T19:22:18+5:302022-03-18T20:20:02+5:30

यूक्रेन में मारे गए भारत के मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा का शव सोमवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे पहुंच जाएगा। इसी महीने की शुरुआत में नवीन की मौत की खबर आई थी। इसके बाद से परिवार इस उम्मीद में था कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द लाया जा सकेगा।

Indian medical student Naveen Shekharappa's body killed In ukraine will reach bengaluru on 20 march | यूक्रेन में युद्ध में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव 21 मार्च को पहुंचेगा बेंगलुरु

यूक्रेन में युद्ध में मारे गए भारतीय छात्र का शव सोमवार को पहुंचेगा बेंगलुरु (फाइल फोटो)

युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में गोलाबारी के बीच जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का शव सोमवार (21 मार्च) को बेंगलुरु पहुंच जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नवीन का शव रविवार को आने की बात कही थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने ट्वीट में सुधार कर 21 मार्च बताया।

 21 साल के नवीन कर्नाटक के हावेरी जिले का निवासी थे और यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। नवीन उस समय मारे घए जब वह अपने बंकर से मुद्रा बदलने और कुछ खाना लाने के लिए निकले थे। 

नवीन की मौत 1 मार्च को हुई थी। हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि नवीन की जान रूस या यूक्रेन किसी सेना की ओर से हुई गोलीबारी में गई। वहीं, रूस ने कहा था कि वह भारतीय छात्र की मौत की जांच करेगा। बता दें कि भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी के लिए बड़े पैमाने पर मिशन शुरू किया था। करीब 22 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिकों को 'ऑपरेशन गंगा' के तहत स्वदेश लाया जा चुका है।


Web Title: Indian medical student Naveen Shekharappa's body killed In ukraine will reach bengaluru on 20 march

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे