लाइव न्यूज़ :

भारतीय किसान यूनियन के नेता जसतेज सिंह संधू पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चलाई, बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: February 23, 2021 00:01 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 22 फरवरी भारतीय किसान यूनियन की हरियाणा इकाई के महासचिव जसतेज सिंह संधू सोमवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर गोली चलाई। उस समय वह यहां प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक गुरमेल सिंह ने कहा हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय जसविंदर संधू के बड़े बेटे 45 वर्षीय किसान नेता पेहोवा के पास एक टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे, जब यह घटना हुई।

डीएसपी ने कहा कि दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया, जिसे वह खुद ही चला रहे थे, और उनमें से एक ने करीब से उन पर गोली चलाई, लेकिन गोली उनको नहीं लगी।

उन्होंने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है और फोरेंसिक टीम ने वाहन का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे