लाइव न्यूज़ :

कला एवं संस्कृति के लिहाज से महत्वपूर्ण कार्यक्रम है भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: जावड़ेकर

By भाषा | Updated: January 16, 2021 13:38 IST

Open in App

पणजी, 16 जनवरी केन्द्रीय सूचना एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) देश की कला एवं संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जावड़ेकर शनिवार से शुरू होने जा रहे महोत्सव के 51वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिये गोवा की राजधानी पणजी में हैं।

समारोह का आयोजन यहां डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में किया गया है। पहली बार ''हाइब्रिड मोड'' से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें डिजिटल माध्यम से हिस्सा लेकर प्रतिभागी फिल्म देख सकेंगे।

केन्द्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि भौतिक दूरी से संबंधित कोरोना वायरस दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

मंत्री ने कहा, ''कला एवं संस्कृति के लिहाज से इफ्फी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। कोरोना वायरस महामारी के बावजूद सात सिनेमाघरों में दुनियाभर की 224 फिल्में दिखाई जाएंगी। सभी जगह भौतिक दूरी, मास्क तथा सैनिटाइजर के इस्तेमाल जैसे नियमों का पालन किया जाएगा। ''

जावड़ेकर ने कहा, ''महोत्सव हाईब्रिड मोड में आयोजित किया गया है, लिहाजा फिल्में ऑनलाइन माध्यमों से भी उपलब्ध रहेंगी।''

हाईब्रिड मोड के तहत सिनेमाघरों में बैठकर तथा ऑनलाइन माध्यमों दोनों तरीकों से फिल्में देखी जा सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह