लाइव न्यूज़ :

भारतीय हॉकी टीम ने देश के लिए ओलंपिक पदक जीत कर सर्वत्र उत्साह का संचार किया-राज्यपाल

By भाषा | Updated: August 5, 2021 12:35 IST

Open in App

रांची, पांच अगस्त झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में आज रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर देश के लिए 41 वर्ष बाद कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि लंबे अंतराल के बाद देश के लिए पदक हासिल कर टीम ने सर्वत्र उत्साह का संचार कर दिया है।

बैस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को तोक्यो ओलम्पिक में देश के नाम कांस्य पदक अर्जित करने हेतु अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं। आपने एक लम्बे अंतराल के बाद ओलम्पिक में देश के लिये पदक हासिल कर सर्वत्र उत्साह का संचार कर दिया है। शाबास!’’

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा दशकों बाद ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर अपने पुराने गौरव को प्राप्त किया। टीम ने पदक के लिए जिस धैर्य, दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया