लाइव न्यूज़ :

'मोदी सरकार ओसीआई वीजा मुद्दे पर जल्द ही फैसला लेगी'

By भाषा | Updated: May 18, 2020 13:40 IST

मंत्री मुरलीधरन ने प्रवासियों से कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित बड़े आर्थिक सुधारों से उपलपब्ध अवसर का लाभ लेने और भारत में निवेश करने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार ने ओसीआई कार्ड धारकों के दीर्घकालिक वीजा पर लगी अस्थायी रोक को लेकर प्रवासी भारतीयों के मन में बैठे भय को दूर करने का प्रयास किया। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा है कि सरकार जल्द ही इस संबंध में उचित निर्णय लेगी।

वाशिंगटन: ओसीआई (प्रवासी भारतीय नागरिक) कार्ड धारकों के दीर्घकालिक वीजा पर लगी अस्थायी रोक को लेकर प्रवासी भारतीयों के मन में बैठे भय को दूर करने का प्रयास करते हुए विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा है कि सरकार जल्द ही इस संबंध में उचित निर्णय लेगी। उन्होंने सरकार द्वारा हाल में घोषित आर्थिक सुधारों के मद्देनजर भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों को देश में निवेश करने के लिए भी आमंत्रित किया।फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स (एफआईए) और बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की ओर से रविवार को कोविड-19 पर भारतीय-अमेरिकियों के साथ रखी गई ऑनलाइन चर्चा में मुरलीधरन के हिस्सा लेने पर उन्हें ओसीआई कार्ड के मुद्दे पर पूछे गए कई सवालों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे अवगत हैं और जल्द ही इसपर उचित निर्णय लेंगे। बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक जिनके बच्चे ओसीआई कार्ड धारक हैं और भारतीय मूल के कई लोग जिनके पास यह कार्ड है, वे दीर्घावधि के वीजा पर लगी अस्थायी रोक के कारण भारत की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं।

जयपुर फुट अमेरिका के प्रमुख प्रेम भंडारी ने कहा, “यह भारतीय मूल के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार है और इसके स्वभाव एवं भाव के खिलाफ है।” मुरलीधरन ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह समेत भारत का शीर्ष नेतृत्व निजी तौर पर इस मुद्दे से अवगत है और उन्हें प्रवासी भारतीय समुदाय की भारतीयता पर किसी प्रकार का संदेह नहीं है।

उन्होंने चर्चा के प्रतिभागियों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री शीघ्र ही इसपर निर्णय करेंगे और कहा, “मैं ओसीआई कार्ड धारकों के दुख को समझता हूं। कृपया मन में किसी तरह का द्वेष न रखें।”

मुरलीधरन ने प्रवासियों से कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित बड़े आर्थिक सुधारों से उपलपब्ध अवसर का लाभ लेने और भारत में निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा, “संभवत: भारत में ऐसा आर्थिक सुधार कभी नहीं हुआ। यह भारतीय प्रवासियों के लिए भारत आकर निवेश करने का बड़ा अवसर है।” 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन