लाइव न्यूज़ :

चीन को बड़ा आर्थिक झटका देने की तैयारी में भारत, रद्द हो सकता है चीनी कंपनी को मिला 1126 करोड़ रुपये का दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट

By सुमित राय | Updated: June 17, 2020 22:10 IST

लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना के 20 जवानों के शहीद होने के बाद चीनी प्रोडक्ट को बैन करने को लेकर मांग बढ़ गई है, ऐसे में सरकार चीनी कंपनी को दिए प्रोजेक्ट को रद्द कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सीमा पर झड़प के बाद चीन को बड़ा आर्थिक झटका देने की तैयारी में है।चीनी कंपनी को मिले दिल्ली-मेरठ सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ठेका रद्द हो सकता है। प्रोजेक्ट को शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने 1126 करोड़ रुपये की बोली लगाकर हासिल की थी।

भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है और दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। सीमा पर झड़प के बाद भारत चीन को बड़ा आर्थिक झटका देने की तैयारी में है और इसके तहत चीनी कंपनियों को दिए गए प्रोजेक्ट रद्द किए जा सकते हैं।

केंद्र सरकार की तरफ से बनने वाले दिल्ली-मेरठ सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ठेका एक चीनी कंपनी को मिला है, जिसे सीमा पर विवाद बढ़ने के बाद सरकार रद्द कर सकती है। इस पूरी योजना को एक चीनी कंपनी शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (STEC) 1126 करोड़ रुपये की बोली लगाकर हासिल की थी।

विपक्ष के साथ स्वदेशी जागरण मंच ने किया विरोध

बता दें कि चीनी कंपनी को यह प्रोजेक्ट दिए जाने का विरोध विपक्ष तो कर ही रहा है, साथ में आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने नरेंद्र मोदी सरकार से वित्तीय बोली को रद्द करने की मांग की है। एसजेएम के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्वनी महाजन ने बताया कि उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चीनी कंपनी की बोली को रद्द करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली के मेरठ के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर

सरकार ने पिछले साल फरवरी में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को मंजूरी दी थी। 82.15 किलोमीटर लंबे आरआरटीएस में 68.03 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड है और 14.12 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड बनना है।

सोमवार को लद्दाश में 20 भारतीय जवान शहीद

बता दें कि सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने बताया है कि शहीद हुए जवानों में 15 जवान बिहार रेजिमेंट से थे। इसके अलावा पंजाब रेजिमेंड के 3, 81 एमपीएससी रेजिमेंट और 81 फील्ड रेजिमेंट के एक-एक जवान शहीद हुए हैं। इस खूनी झड़प पर घायल चार भारतीय जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टॅग्स :लद्दाखइंडियाचीनभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह