लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सेना ने खोला जबरदस्त मोर्चा, 1000 से घटकर 250 हुई आतंकियों की संख्या

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 4, 2018 13:29 IST

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 20 सालों में भारतीय सेना की कार्रवाई से 1000 आतंकवादियों की संख्या से घटकर अब 250 ही रह गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्त: हाल ही में जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में कई आतंकियों को मार गिराया था। ताजा खबरों के मुताबिक तीन दिनों में भारतीय सेना ने कुल 8 आतंकवादियों को मार गिराया है। हाल ही में अमेरिका के अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आतंवादियों के खिलाफ कार्रवाई की एक रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय सेना ने आतंकी संगठनों पर काबू पाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय सेना की वजह से कश्मीर घाटी में आतंकी संगठनों में कमी आई है। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 20 सालों में भारतीय सेना की कार्रवाई से 1000 आतंकवादियों की संख्या से घटकर अब 250 ही रह गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कश्मीर घाटी पर भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ ऐसा प्रबंध कर रखा है कि आतंकी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाते हैं और जल्द ही वो आतंकवादियों के हत्थे चढ़ जाते हैं। 

रिपोर्ट में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा गया है कि पाकिस्तान ने भारत में हजारों आतंकवादी भेजता रहा है। इससे कश्मीर का महौल काफी उग्र रहा और आतंकी घटनाओं की संख्या बढ़ने लगी थी। भारत और पाक के रिश्तों बनने के बजाय बिगड़े और दोनों देशों के बीच तीन बार जंग हुई।  इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान की राजनीति में हुए बड़े बदलाव का प्रभाव कश्मीर पर जरूर पड़ेगा। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि कश्मीर में लड़ाईयां जरूर होगीं, इससे खून खराबा बढ़ने की भी आशंका भी रहेगी।

फिलहाल कश्मीर घाटी में सेना के ढाई लाख से ज्यादा जवान, बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स और पुलिसकर्मी तैनात हैं।’साथ ही इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत की ओर से बराबर बने रहे दबाव के चलते पाकिस्तान भी अब आतंकियों की पहले जैसी मदद नहीं कर पा रहा है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया