लाइव न्यूज़ :

भारतीय फिल्में “फायर इन द माउंटेंस” और “राइटिंग विथ फायर” सनडांस फिल्म में होंगी प्रदर्शित

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:56 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर फिल्म निर्माता अजीतपाल सिंह की “फायर इन द माउंटेंस” और रिंटु थॉमस-सुष्मित घोष की “राइटिंग विथ फायर” नामक दो भारतीय फिल्में सनडांस फिल्म समारोह 2021 के लिए चुनी गई हैं। आयोजकों ने बुधवार को यह घोषणा की।

28 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव को सनडांस ऑर्गनाइजेशन नाम की गैर-लाभकारी संस्था द्वारा आयोजित किया जाता है जो स्वतंत्र कलाकारों को खोजकर उनका समर्थन करती है, और उनका काम दर्शकों के सामने लाती है।

सिंह की पहली फिल्म “फायर इन द माउंटेंस” को “वर्ल्ड सिनेमा ड्रामेटिक कम्पीटिशन” में प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में नए विचारों वाली 10 फीचर फिल्में हिस्सा लेंगी।

इस पारिवारिक फिल्म की कहानी एक मां के इर्द गिर्द घूमती है जो सूदूर पहाड़ी गांव में व्हीलचेयर पर बैठे अपने दिव्यांग बेटे को इलाज के लिए ले जाने के मकसद से एक सड़क बनवाना चाहती है और इस हेतु पैसे बचा रही है लेकिन उसके पति को लगता है कि पूजा़पाठ ही इसका समाधान है।

थॉमस और घोष की पहली फिल्म “राइटिंग विथ फायर” को “वर्ल्ड सिनेमा डॉक्यूमेंट्री कॉम्पीटिशन” में दिखाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए