भारतीय किसान यूनियन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जाम लगाया

By भाषा | Updated: March 6, 2021 16:40 IST2021-03-06T16:40:50+5:302021-03-06T16:40:50+5:30

Indian Farmers Union blocked the Eastern Peripheral Expressway | भारतीय किसान यूनियन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जाम लगाया

भारतीय किसान यूनियन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जाम लगाया

ग्रेटर नोएडा, छह मार्च भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सिरसा कट के पास यातायात जाम कर, केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध जताया।

किसानों ने ईस्टर्न पेरिफेरल पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिये और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर ये किसान आज प्रदर्शन के लिए ईस्टर्न पेरीफेरल पर एकत्रित हुए।

इस दौरान, भाकियू (अराजनैतिक) के मेरठ मंडल के अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने कहा कि किसानों को आंदोलन करते तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांग नहीं मान रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर नए कृषि कानूनों को लागू नहीं होने दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian Farmers Union blocked the Eastern Peripheral Expressway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे