लाइव न्यूज़ :

भारतीय मजदूरों से ज्यादा काम करते हैं दफ्तर जाने वाले नौकरीपेशा लोग, NSSO की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 7, 2019 10:47 IST

सर्वे में कहा गया है शहरों में नौकरीपेशा पुरुष एक सप्ताह में तकरीबन 60 घंटे काम करते हैं। वहीं, मजदूर 49 घंटे काम करते हैं।

Open in App

देश में नौकरीपेशा और मजदूरों के काम करने के घंटों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि मजदूरों की अपेक्षा नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम करना पड़ता है। आमतौर पर कहा जाता रहा है कि मजदूर वर्ग ज्यादा काम करता है, लेकिन नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन (एनएसएसओ) के सर्वे में बात सामने आई है।   

समचार पत्र हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में कहा गया है शहरों में नौकरीपेशा पुरुष एक सप्ताह में तकरीबन 60 घंटे काम करते हैं। वहीं, मजदूर 49 घंटे काम करते हैं। इसके अलावा स्वरोजगार कर रहे लोग भी 58 घंटे काम करते हैं। कुल मिलाकर नौकरीपेशा पुरुष ज्यादा काम कर रहे हैं। 

हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शहरी नौकरीपेशा पुरुष की तुलना में महिलाओं को कम काम करना पड़ता है। उन्हें सप्ताह में 52. 7 घंटे काम करना पड़ता है। 

बताया गया है कि एनएसएसओ ने ये साल 2017-18 की चार तिमाहियों के दौरान एकत्रित कर रिपोर्ट जारी की है। कहा गया है कि एनएसएसओ ने 2017-18 की चार तिमाहियों के दौरान जितने भी आंकड़े एकत्रित किए वो सभी लगभग एक जैसे सामने आए हैं।  

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह