लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए परामर्श जारी किया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 01:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून अफगानिस्तान के कई हिस्सों में हिंसा में बढ़ोतरी के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक परामर्श जारी करके देश में रह रहे और वहां काम कर रहे सभी भारतीयों को गैर जरूरी यात्राओं से बचने को कहा है।

परामर्श में दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान में कई प्रांतों में सुरक्षा की स्थिति “खतरनाक” बनी हुई है और आतंकवादी गुटों ने हिंसक गतिविधियां बढ़ा दी हैं तथा आम नागरिकों को निशाना बनाकर हमले की घटनाएं हो रही हैं। दूतावास की ओर से कहा गया कि भारतीय नागरिकों को अगवा किये जाने का खतरा है।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार अफगानिस्तान में वर्तमान में 3000 से अधिक भारतीय रह रहे हैं। दूतावास ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में कई प्रांतों में सुरक्षा की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। आतंकवादी संगठन अफगानिस्तान से संचालित हो रहे हैं और उन्होंने अफगानिस्तान के कई हिस्सों में तथा अफगान रक्षा एवं सुरक्षा बलों और अफगान सरकार के प्रतिष्ठानों यहां तक कि आम नागरिकों को निशाना बनाकर हमले किये हैं।’’ 13 बिंदुओं के परामर्श में दूतावास ने कहा, ‘‘भारतीय नागरिक भी अपवाद नहीं हैं और उन्हें अगवा किये जाने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।’’

अमेरिका ने 11 सितंबर तक अपनी सेना बुलाने की घोषणा की है जिसके कारण अफगानिस्तान में पिछले कुछ सप्ताह में लगातार कई हमले हुए हैं। दूतावास ने अफगानिस्तान में संचालित भारतीय कंपनियों को भी परियोजना स्थल पर नियुक्त अपने भारतीय कर्मचारियों की सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है।

दूतावास ने कहा कि भारतीयों को मुख्य शहरों के बाहर यात्रा से बचना चाहिए और किसी भी आवश्यक काम से बाहर जाएं तो उसे जितना संभव हो उतना गोपनीय रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग