लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में भारतीय महावाणिज्य दूत का निधन

By भाषा | Updated: May 10, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ में भारतीय महावाणिज्य दूत विनेश कालरा का सोमवार को काबुल के एक अस्पताल में निधन हो गया।

पता चला है कि वह कोविड-19 से पीड़ित थे और अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कालरा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘मजार-ए-शरीफ के महावाणिज्य दूत विनेश कालरा के निधन से बेहद दुखी हूं। एक कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित सहकर्मी, हम सबको उनकी कमी खलेगी। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।’’

विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कालरा को समर्पित अधिकारी बताया जिन्होंने चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को खुद आगे आकर स्वीकार किया था।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक समर्पित अधिकारी को खो दिया जिसने आगे आकर चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया था। मैंने श्रीमती मोनिका कालरा से बात की और विदेश मंत्रालय के कर्मियों की तरफ से हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।’’

कालरा ने मस्कट, हनोई, प्रीटोरिया, कुआलालंपुर और बीजिंग में भारतीय मिशन में काम किया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कालरा ने मुश्किल परिस्थितियों में इस पद को ग्रहण करने के लिये खुद आगे आकर राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रदर्शन किया था।

बागची ने कहा कि विदेश मंत्रालय उनके परिवार की हर संभव मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?