लाइव न्यूज़ :

भारतीय कॉमिक्स के दिन बहुर रहे, प्रिंट से स्मार्टफोन पर और अन्य मीडिया पर रखे कदम

By भाषा | Updated: October 15, 2019 17:29 IST

टेलीविजन, ऑनलाइन प्लेटफार्म, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया जैसी चुनौतियां पाठकों को कॉमिक्स की पुस्तकों से दूर करती चली गयीं। लेकिन इस उद्योग से जुड़े लोगों ने समय के साथ अपने आप को ढाला और वे अपनी सामग्री को नये कलेवर और तरीके से सामने लेकर आये।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया जैसी चुनौतियां पाठकों को कॉमिक्स की पुस्तकों से दूर करती चली गयीं। पिछले दस सालों में मुद्रित कॉमिक्स की बिक्री प्रतिवर्ष 10-15 प्रतिशत की दर से घटती गयी ।

कॉमिक्स के कारोबार में इक्का समझे जाने वाले नागराज, सुपर कमांडर ध्रुव और चाचा चौधरी जैसे भारतीय सुपर हीरो कभी मनोमस्तिष्क पर अन्य तरह के मनोरंजनों के छा जाने के कारण नेपथ्य में चले गये थे लेकिन वे अब मोबाइल एप, एनिमेटेड टीवी शो और थ्री डी फिल्मों के माध्यम से लौटने लगे है।

टेलीविजन, ऑनलाइन प्लेटफार्म, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया जैसी चुनौतियां पाठकों को कॉमिक्स की पुस्तकों से दूर करती चली गयीं। लेकिन इस उद्योग से जुड़े लोगों ने समय के साथ अपने आप को ढाला और वे अपनी सामग्री को नये कलेवर और तरीके से सामने लेकर आये।

नागराज, ध्रुव और भेदिया जैसे कॉमिक्स पुस्तकों के प्रकाशक राज कॉमिक्स के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा, ‘‘ पिछले दस सालों में मुद्रित कॉमिक्स की बिक्री प्रतिवर्ष 10-15 प्रतिशत की दर से घटती गयी । 2015 के बाद यह अंतराल घटने लगा जब हमने अपने मोबाइल एप पर ई-कॉमिक्स शुरू की।

इससे हमारी बिक्री का ग्राफ बढ़ने में अब मदद मिल रही है।’’ उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा कि लाखों लोगों के समर्थन के साथ ही चुनौतियों से सीधी टक्कर लेने की योजना है। चाचा चौधरी, बिल्लू और पिंकी जैसे ब्रांड से जुड़ा डायमंड कॉमिक्स भी समय के साथ अभिनव प्रयोग कर रहा है।

डायमंड कॉमिक्स के नरेंद्र कुमार ने कहा, ‘’‘ बिक्री में गिरावट आने के बावजूद लोग चाचा चौधरी, पिंकी और बिल्लू खूब पढ़ रहे है। हमने कुछ महीने पहले हंगामा टीवी पर चाचा चौधरी एनीमेटेड सीरीज शुरू की जिसके बाद हमें नयी पीढ़ी में रूचि बढ़ती नजर आने लगी है।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह