लाइव न्यूज़ :

भारतीय तटरक्षक बल ने वर्ष 2020 में 1,500 करोड़ रुपये का निषिद्ध माल जब्त किया

By भाषा | Updated: January 31, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी भारतीय तटरक्षक बल ने वर्ष 2020 में, भारतीय अनन्य आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में 1,500 करोड़ रुपये का निषिद्ध माल जब्त किया तथा 80 शरारती तत्वों के साथ ही दस अवैध विदेशी नौकाएं पकड़ी गईं।

आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

तटरक्षक बल ने अपने बयान में कहा, ‘‘केवल एक साल पहले उठाए गए कदमों से पिछले साल 11 चक्रवाती तूफानों के दौरान मछली पकड़ने वाली छह हजार नावों और 40 हजार मछुआरों को सुरक्षित बचाने में सफलता मिली। इससे समुद्र में जानमाल की हानि को टाला जा सका।’’

वक्तव्य में कहा गया कि 20 लाख वर्ग किलोमीटर के भारतीय ईईजेड में निगरानी रखने की जिम्मेदारी तटरक्षक पर है।

भारतीय तटरक्षक बल एक फरवरी को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाएगा।

वक्तव्य में कहा गया, ‘‘समुद्र और हवा में निगरानी के कारण वर्ष 2020 में भारतीय ईईजेड में 80 शरारती तत्वों के साथ ही दस अवैध विदेशी नौकाएं पकड़ी गईं और 1,500 करोड़ रुपये का निषिद्ध माल जब्त करने में सफलता मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू