लाइव न्यूज़ :

भारतीय तटरक्षक ने गुजरात तट के पास जलती नौका से सात मछुआरों को बचाया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने रविवार को गुजरात तट के पास एक जलती नौका से सात मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि तटरक्षक ने इलाके में मछली पकड़ने वाली अन्य नौकाओं के साथ मिलकर बचाव का यह कार्य किया।

आईसीजी पोत आरुष अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास गश्त कर रहा था जब उसे “कैलाश राज” नाम की नौका के जलने और उसपर सात मछुआरों के फंसे होने की जानकारी मिली।

तटरक्षक बल की ओर से जारी बयान में बताया गया, “अनुमान है कि ईंजन के एग्जॉस्ट में ईंधन के रिसाव के चलते नौका में आग लगी।”

इसमें बताया गया कि कमांडेंट अश्विनी कुमार की कमान में आरुष अधिकतम गति से मौके पर पहुंचा और तत्काल अग्निशमन अभियान में लग गया। हालांकि, आग के त्वरित फैलाव के कारण नौका को नहीं बचाया जा सका और वह अंतत: डूब गई।

बयान के मुताबिक बचाए गए चालक दल के सदस्यों को पोत पर लाया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार एवं शुरुआती सहायता दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित