लाइव न्यूज़ :

भारतीय तटरक्षक ने म्यामां के गंभीर रूप से घायल नाविक को बचाया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:42 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 नवंबर भारतीय तटरक्षक ने गंभीर रूप से घायल, म्यामां के एक नाविक को मंगलवार को तड़के कोच्चि तट पर एक वाणिज्यिक पोत से सुरक्षित बाहर निकाला। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

नाविक (46) मिन मिन लात कोच्चि से 250 नॉटिकल मील दूर पश्चिम में, एमवी हुंदै गुडविल पोत पर इंजन कक्ष में काम करते समय घायल हो गए थे। जहाज के प्रमुख ने मरीन रेस्क्यू सब सेंटर (समुद्री बचाव उप केंद्र), कोच्चि में ईमेल के माध्यम से संपर्क किया और मरीज को हेलीकॉप्टर के जरिये बाहर निकालने के लिए मदद की गुहार लगाई। तट से अधिक दूरी होने की वजह से जहाज को अधिकतम उपलब्ध गति पर कोच्चि की तरफ बढ़ने के लिए कहा गया। जहाज के प्रमुख को फोन पर चिकित्सकीय दिशानिर्देश दिए गए और मरीज की स्थिति की निगरानी करने और किसी भी बदलाव के बारे में मुख्यालय को सूचित करने को कहा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी बीच तट रक्षक मुख्यालय (केरल और माहे) ने बचाव नेटवर्क, राज्य प्रशासन, सीमा शुल्क, आव्रजन और कंपनी एजेंट समेत अन्य को जरूरी मंजूरी देने के लिए सक्रिय कर दिया। विशेष चिकित्सा दल एवं खींचने वाली नौका के साथ तटरक्षक पोत तैनात किया गया ताकि घायल मरीज को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित किया जा सके।

आईसीजी चिकित्सा टीम एमवी हुंदै गुडविल जहाज पर गई और मरीज की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की । इसके बाद मरीज को जहाज से, खींचने वाली नौका पर स्थानांतरित किया। मंगलवार देर रात करीब एक बजकर पांच मिनट पर तटरक्षक पोत आईसीजीएस सी-450 छोटी नौका के साथ बंदरगाह लौट आया। बाद में मरीज को इलाज के लिए मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग