लाइव न्यूज़ :

भारतीय तटरक्षक बल की योजना 2025 तक बेड़े मे 200 पोत और 100 विमान शामिल करने की

By भाषा | Updated: January 16, 2020 20:02 IST

भारतीय तटरक्षक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी तटीय सुरक्षा एजेंसी है। बल ने मुख्य भूमि पर 36 और द्वीपों पर 10 तटीय निगरानी रडार नेटवर्क स्थापित किए हैं जिनसे संदिग्ध पोतों पर नजर रखी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय तटरक्षक बल की योजना अपने बेड़े में 16 उन्नत हल्के हेलीकाप्टर और 50 पोत शामिल करने की है।2025 तक उसके पास 200 पोत और 100 विमान हो सकें।

भारतीय तटरक्षक बल की योजना अपने बेड़े में 16 उन्नत हल्के हेलीकाप्टर और 50 पोत शामिल करने की है ताकि 2025 तक उसके पास 200 पोत और 100 विमान हो सकें। तटरक्षक बल के महानिदेशक कृष्णस्वामी नटराजन ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज हमारे पास विभिन्न भारतीय शिपयार्डों में निर्माणाधीन 50 पोत हैं और उसके अलावा हमारे 16 उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके 3 एचएएल, बेंगलुरु में तैयार हो रहे हैं।"

उन्होंने चेन्नई तट से लगभग 50 समुद्री मील की दूरी पर भारत-जापान संयुक्त अभ्यास "सहयोग-काइजिन" के 19 वें संस्करण के बाद कहा कि दोहरे इंजन वाले पहले हेलीकॉप्टर के मार्च 2020 तक बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है।      

नटराजन ने कहा कि तटरक्षक बल ने महत्वपूर्ण प्रगति की है और अभी उसके पास 145 पोत और 62 विमान हैं। उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल का बजट लगभग 1,000 करोड़ रुपये था जो अब राजस्व और पूंजी दोनों मामलों में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है।    

उन्होंने कहा, "हम 14 दोहरे इंजन वाले भारी हेलीकॉप्टर और 6 बहुद्देश्यीय विमान प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं, जो हमारे विशेष आर्थिक क्षेत्र में निगरानी बनाए रख सकेंगे।’’     

भारतीय तटरक्षक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी तटीय सुरक्षा एजेंसी है। बल ने मुख्य भूमि पर 36 और द्वीपों पर 10 तटीय निगरानी रडार नेटवर्क स्थापित किए हैं जिनसे संदिग्ध पोतों पर नजर रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी नजर 2025 तक बेड़े में पोतों और विमानों की संख्या क्रमश: 200 और 100 करने की है।      

संयुक्त अभ्यास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल भारत आने की जापानी तटरक्षक बल की बारी थी ताकि दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत बनाया जा सके। अमेरिका के बाद जापान का तटरक्षक बल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बल है।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन