लाइव न्यूज़ :

आवासीय इकाई कई लोगों को अवैध रूप से किराये पर देने के मामले में भारतीय नागरिक को कैद की सजा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:18 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 29 सितंबर सिंगापुर में सार्वजनिक आवासन संपत्ति की एक आवासीय इकाई को कई लोगों को किराये पर देने और छापों के दौरान किरायेदारों को पकड़े जाने से बचाने के लिए उन्हें सतर्क करने के आरोप में 23 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को शासकीय गोपनीयता कानून के तहत दो आरोपों में दोषी ठहराते हुए 25 दिनों की कैद की सजा सुनाई गई है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ की खबर के मुताबिक दमनदीप सिंह के खिलाफ एक और आरोप के तहत मामले पर भी विचार किया गया। सिंह अपनी किरायेदारी की अवधि खत्म होने के बाद इसी हथकंडे को अपनाकर कम से कम दो बार पकड़े जाने से बचा था।

सिंह, हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड (एचडीबी) के प्रवर्तन अधिकारी कालयारासन करुप्पया (55) से 2017 में उस वक्त मिला था, जब अधिकारी उस इकाई का निरीक्षण कर रहे थे जिसमें सिंह रह रहा था। बाद में वे मित्र बन गए और कभी-कभी फोन पर भी एक दूसरे से संपर्क किया करते थे।

सिंह बाद में एक दूसरी आवासीय इकाई में रहने लगा, जिसे उसने दूसरे लोगों को अवैध रूप से किराये पर दिया।

आवासीय इकाई में रहने वाले अधिकतम लोगों की सख्ंया के नियम को धता बता उस मकान में 12 से 13 लोग रहने लगे और प्रत्येक अवैध किरायेदार से हर महीने 200 सिंगापुरी डॉलर की रकम ली जाती थी।

आवासन संपत्ति के प्रबंधक के तौर पर काम करने वाले एचडीबी को उस इकाई में संदिग्ध रूप से ज्यादा लोगों के रहने और शोर-शराबे को लेकर शिकायत मिली थी। उसे ऐसी ही सूचना पुलिस से भी मिली थी जिसने पड़ोसियों की शिकायत पर वहां छापेमारी की थी।

सिंह को हालांकि अपने दोस्त कालयारासन के जरिये यह सूचना मिल गई की एचडीबी ने उसके घर पर आठ मई 2019 को औचक निरीक्षण की तैयारी की है। ऐसी ही सूचना उसे 10 सितंबर 2019 को भी छापे से पहले मिल गई थी।

खबर के मुताबिक सिंह ने अवैध रूप से रह रहे किरायेदारों को निरीक्षण से पहले ही वहां से हटा दिया, ऐसे में छापे के दौरान वहां ज्यादा भीड़ होने या कई लोगों को किराये पर रखे जाने के साक्ष्य नहीं मिले थे।

पुलिस से मिली सूचना के बारे में जब एचडीबी के अधिकारियों ने जब मकान मालिक को बताया तो उसके बाद सिंह की किरायेदारी खत्म कर दी गई और उसी महीने (सितंबर 2019 में) घर को खाली करा लिया गया।

यह अपराध तब सामने आया जब भ्रष्ट आचरण अन्वेषण ब्यूरो को पिछले साल जनवरी में कालयारासन द्वारा सिंह को सूचना दिए जाने के जानकारी मिली।

एचडीबी अधिकारी को भी शासकीय गोपनीयता कानून के तहत अपराध के लिये 25 दिन कैद की सजा पिछले महीने सुनाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल