लाइव न्यूज़ :

सौमित्र चटर्जी के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक महान हस्ती को खो दिया : राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि प्रख्यात बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन के साथ ही भारतीय सिनेमा ने अपने एक शिखर पुरुष को खो दिया है, जिन्होंने अभिनय के क्षेत्र में काफी योगदान किया है।

चटर्जी (85) का रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह एक महीने से अधिक समय से कई बीमारियों से पीड़ित थे।

कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘सौमित्र चटर्जी के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक शिखर पुरुष को खो दिया। उन्हें तीन ‘अपु’ फिल्मों और सत्यजीत रे की विशिष्ट फिल्मों में अभिनय के लिए विशेष रूप से याद किया जाएगा। अभिनय के क्षेत्र में उनका काफी योगदान रहा।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘सौमित्र चटर्जी को अभिनय के कारण कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुए जिनमें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण और लीजन डि ऑनर भी शामिल हैं। उनके परिवार, फिल्म बिरादरी और दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसकों से संवेदनाएं जताता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं