लाइव न्यूज़ :

भारत के प्रधान न्यायाधीश की मां को करोड़ों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 9, 2020 19:05 IST

Open in App

नागपुर, नौ दिसंबर भारत के प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की मां को पारिवारिक संपत्ति की देखभाल करने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर ढाई करोड़ रुपये का चूना लगा दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी तापस घोष (49) को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया और नागपुर पुलिस का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) डीसीपी विनीता साहू के नेतृत्व में मामले की छानबीन कर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि आकाशवाणी चौक के पास बोबडे परिवार के आवास से सटी हुई उनकी संपत्ति है, जिसका नाम ‘सीडन लॉन’ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न आयोजनों पर इसे किराए पर दिया जाता है।

अधिकारी ने कहा कि न्यायमूर्ति बोबडे की मां मुक्ता बोबडे इस संपत्ति की मालिक हैं और घोष को इसकी देखभाल करने के लिए नियुक्त किया गया था।

उन्होंने कहा कि घोष पिछले दस साल से संपत्ति का प्रबंधन संभाल रहा था और वित्तीय लेनदेन देख रहा था।

उन्होंने कहा कि मुक्ता बोबडे की उम्र और गिरते स्वास्थ्य का फायदा उठाकर घोष ने कथित तौर पर लॉन की फर्जी रसीदें बनाईं और ढाई करोड़ रुपये का घपला किया।

अधिकारी ने कहा कि घपले की राशि इससे अधिक भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि घोष और उसकी पत्नी ने लॉन के किराए से प्राप्त पूरा धन जमा नहीं कराया।

फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया, जिसमें आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात सीताबुलडी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई और घोष से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह