लाइव न्यूज़ :

इंटरपोल की शीर्ष समिति के लिए निर्वाचित हुए भारतीय उम्मीदवार

By भाषा | Updated: November 25, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष निदेशक प्रवीण सिन्हा, बृहस्पतिवार को इंटरपोल की कार्यकारी समिति के लिए एशिया से प्रतिनिधि चुने गये। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस चुनाव में भारतीय उम्मीदवार को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन वह इसमें विजयी हुए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में चीन, सिंगापुर, कोरिया गणराज्य और जॉर्डन की नजर कार्यकारी समिति के दो पदों पर थी।

इस्तांबुल में चल रहे 89वें इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) की आम सभा के दौरान यह चुनाव हुआ।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘आज की जीत दुनिया भर में एक गहन और अच्छी तरह से समन्वित चुनाव अभियान का परिणाम है।’’

सूत्रों ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर द्विपक्षीय सम्पर्कों से मित्र देशों से महत्वपूर्ण समर्थन मांगा गया और भारतीय दूतावास एवं उच्चायोग भी संबंधित देशों से सम्पर्क करते रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राजदूतों और उच्चायुक्तों से भी इसी तरह का संपर्क किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos