लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान में मची तबाही, सुरक्षाबलों ने पकड़े दो आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 14, 2019 17:04 IST

इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में बड़ी कार्रवाई की है। नौशहरा और उड़ी सेक्टर में जवानों की शहादत के जवाब में सेना ने यह कार्रवाई की।

भारतीय सेना ने दावा किया है कि उसके तोपखानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी के जवाब में की गई कार्रवाई में उस पार जबरदस्त तबाही मचाई है। वे कहते थे कि भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में बड़ी कार्रवाई की है। नौशहरा और उड़ी सेक्टर में जवानों की शहादत के जवाब में सेना ने यह कार्रवाई की। सेना का दावा है कि नीलम घाटी और हाजी-पीर इलाके में बने जैश-ए-मोहम्मद के कई कैंप तबाह किए गए हैं जो पाक सेना की चौकिओं के पास ही स्थापित किए गए थे। फिलहाल इन दावों की स्वतंत्र सूत्रों से पुष्टि होना बाकी है।

इस हमले में पाकिस्तानी सेना के चार जवान भी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां भी हमले में तबाह भी की गई हैं। उस कश्मीर में एलओसी से सटी इन चौकियों से आतंकियों की घुसपैठ में मदद की जाती थी।

अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।

इस बीच गंदरबल जिले के नारानाग इलाके से सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में दो आतंकवादी छिपे हुए हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। आतंकियों से पूछताछ जारी है।

सूत्रों का कहना है कि जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है वो अन्य आतंकवादियों के लिए गाइड का काम करते थे। इसके साथ ही वह नारनाग इलाके में आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रारंभिक जांच और पूछताछ से पता चलता है कि वे दोनों जम्मू के राजौरी जिले के हैं और आतंकवादी संगठन लश्कर के लिए काम करते हैं।

इन्हें जिले में कोई बड़ी वारदात को अंदाज देने का जिम्मा सौंपा गया है, जिसके बारे में वे पूछताछ के दौरान पता लगाएंगे। सुरक्षाबल दोनों आतंकवादियों के जिंदा पकड़े जाने को बड़ी सफलता मान रहे हैं। उनका कहना है कि इन दोनों से लश्कर से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह