लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारतीय सेना में कोविड-19 के मामले आये सामने, आर्मी में कर्नल रैंक के अधिकारी पाए गए संक्रमित

By अनुराग आनंद | Updated: March 29, 2020 20:22 IST

इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरबक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के अधिकारी को पृथक केंद्र में रखा गया है और उसके सभी सहयोगियों के लिए भी सावधानी बरती जा रही है।सेना के अधिकारी हाल ही में नई दिल्ली में थे।

नई दिल्ली:भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया है कि कर्नल-रैंक का एक डॉक्टर कोलकाता के आर्मी कमांड अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। सेना के अधिकारी हाल ही में नई दिल्ली में थे। अधिकारी को पृथक केंद्र में रखा गया है और उसके सभी सहयोगियों के लिए भी सावधानी बरती जा रही है।

बता दें कि इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरबक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। ये अर्धसैनिक बलों में इस बीमारी के शुरुआती मामले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ का यह अधिकारी (57) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में टकनपुर इलाके में बल की अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में तैनात है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित अधिकारी के उनके परिवार के एक सदस्य से संक्रमित होने का संदेह है। यह सदस्य हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था।

एक अधिकारी ने बताया कि सेंकेंड इन कमांड रैंक के इन अधिकारी को एक स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दो दर्जन से अधिक अधिकारी उनके संपर्क में आये थे जिन्हें पृथक कर दिया गया है।

सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। वह मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात है। अधिकारियों के अनुसार उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभवत: व्यस्त हवाई अड्डे पर तैनात रहने के दौरान वह संक्रमित हो गये।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय सेनासीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं