लाइव न्यूज़ :

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, शोपियां में जैश कमांडर सज्‍जाद अफगानी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 15, 2021 18:49 IST

शोपियां के रावलपोरा में पिछले तीन दिनों से जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर विलायत लोन उर्फ सज्जाद अफगानी को मार गिराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने स्वयं इसकी पुष्ट करते हुए इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता करार दिया। रावलपोरा में 72 घंटों से जारी इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है।सुरक्षाबलों के अनुसार वह सितंबर 2020 में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था।

जम्मूः आखिरकार सुरक्षाबलों को जैश ए मुहम्‍मद के शीर्ष कमांडर को मार गिराने में सुरक्षाबल कामयाब हुए हैं।

शोपियां के रावलपोरा में पिछले तीन दिनों से जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर विलायत लोन उर्फ सज्जाद अफगानी को मार गिराया गया। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने स्वयं इसकी पुष्ट करते हुए इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि रावलपोरा में 72 घंटों से जारी इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

ऑपरेशन अभी भी जारी है। इससे पहले गत रविवार को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराए गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के जहांगीर अहमद वानी पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रहमान वानी निवासी रक्ख नारापोरा शोपियां के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों के अनुसार वह सितंबर 2020 में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था।

यह मुठभेड़ शोपियां के रावलपोरा में शनिवार रात को शुरू हुई थी। देर रात गए तक आतंकियों को आत्मसमर्पण करवाने के प्रयास किए गए। लेकिन आतंकियों की ओर से आत्मसमर्पण करने से साफ मना कर दिया। इसी बीच रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।

आतंकियों को घर से बाहर निकालने के लिए सुरक्षाबलों ने मकान को उड़ा दिया था परंतु अन्य आतंकी वहां से फरार होने में कामयाब रहे। जब सुरक्षाकर्मी आतंकियों का पीछा कर रहे थे तो इस दौरान क्षेत्र में मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने उनके अभियान को प्रभावित करने का प्रयास भी किया परंतु सुरक्षाबलों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं