लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने कहा- जम्मू-कश्मीर में 6 में से 5 स्थानीय आतंकवादियों का पत्थरबाजी का इतिहास है

By भाषा | Updated: August 3, 2019 04:31 IST

सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग जनरल केजेएस ढिल्लों ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने कश्मीर में घुसपैठ पर आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया है। कश्मीरी माताओं से मेरा अनुरोध है कि वे ध्यानपूर्व सुनें क्योंकि 83 प्रतिशत स्थानीय आतंकवादी किसी समय पत्थरबाजी में शामिल थे। इसलिए अगर आज आपका बेटा 500 रुपये के लिये सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी कर रहा है तो वह कल का आतंकवादी है।’’

Open in App

आतंकवादी संगठनों में शामिल होने वाले छह में से पांच कश्मीरी युवकों का सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी में शामिल होने का रिकॉर्ड रहा है। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग जनरल केजेएस ढिल्लों ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने कश्मीर में घुसपैठ पर आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया है। कश्मीरी माताओं से मेरा अनुरोध है कि वे ध्यानपूर्व सुनें क्योंकि 83 प्रतिशत स्थानीय आतंकवादी किसी समय पत्थरबाजी में शामिल थे। इसलिए अगर आज आपका बेटा 500 रुपये के लिये सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी कर रहा है तो वह कल का आतंकवादी है।’’

उन्होंने कहा कि जिसने भी हथियार उठाया है उसका जीवन बहुत कम समय का रहा है क्योंकि उनमें 64 फीसदी ऐसा करने के एक साल के भीतर मारे जाते हैं।

सेना अधिकारी ने कहा, ‘‘सात फीसदी आतंकवादी 10 दिन के भीतर, नौ फीसदी एक महीने के भीतर, 17 फीसदी तीन महीने के भीतर, 36 फीसदी छह महीने के भीतर और 64 फीसदी एक साल के भीतर मारे जाते हैं।

अगर माता-पिता अपने बेटों को पत्थरबाजी से नहीं रोक पाते हैं तो इस बात की संभावना अधिक है कि वह हथियार उठाने के एक साल के भीतर मारा जायें।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों