लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना किसी भी प्रकार की सुरक्षा चुनौती का सामना करने के लिए तैयार: जनरल नरवणे

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना देश के पड़ोस के हालात पर लगातार नजर रखे हैं और किसी भी प्रकार की सुरक्षा चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। एआईएमए द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना दो मोर्चे पर युद्ध के लिए भी तैयार है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना खुद को एक संख्याबल में बड़ी सेना से तकनीकी रूप से सशक्त सेना में परिवर्तित करने का काम तेजी से कर रही है ताकि विरोधियों पर प्रभाव कायम किया जा सके। जनरल नरवणे ने कहा, “हम हमेशा क्षेत्र और माहौल पर नजर रखते हैं और उसके अनुसार इसकी समीक्षा करते हैं कि खतरे किस प्रकार के हो सकते हैं। इस आकलन के आधार पर हम अपनी संभावित प्रतिक्रिया में बदलाव करते हैं।”

उन्होंने कहा, “यह लगातार होने वाला काम है और हम हमेशा बदलती हुई परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।” जनरल नरवणे अफगनिस्तान में तालिबान की वापसी और देश की सुरक्षा पर उसके प्रभाव के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

चीनी अतिक्रमण और इससे निपटने के लिए भारतीय सेना की रणनीति और क्षमता के बाबत पूछे गए सवाल के बारे में उन्होंने कहा, “हम विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाये हुए हैं चाहे वह जमीन पर हो या अंतरिक्ष में। इन बदलावों के आधार पर हम अपनी रणनीति में सुधार करते रहेंगे।” जनरल नरवणे ने कहा कि युद्ध की प्रकृति में बदलाव नहीं होता लेकिन युद्ध के चरित्र में समय के साथ परिवर्तन होता रहता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या भारत चीन और पाकिस्तान के साथ कई मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार है, सेनाध्यक्ष ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि हमारी उत्तरी और पश्चिमी सीमा अशांत है और जाहिर है कि इन क्षेत्रों में हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन ऐसा नहीं है कि इन चुनौतियों से निपटा नहीं जा सकता। अगर जरूरत पड़ेगी तो हम एक ही समय में इन दोनों चुनौतियों का सामना करेंगे।” जनरल नरवणे ने कहा कि बदलते परिदृश्य के साथ भारतीय सेना भविष्य के युद्ध के सभी पक्षों पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह