लाइव न्यूज़ :

सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के खात्मे का किया ऐलान, कहा- कई गाजी आए और कई गाजी गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2019 11:57 IST

पुलवामा हमले को लेकर भारतीय सेना के जीओसी चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन, सीआरपीएफ के आईजीपी जुल्फिकार और कश्मीर के आईजीपी एसपी पाणि ने प्रेस कांन्फ्रेंस किया। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने कहा- जैश ए-मोहम्मद पाकिस्तानी आर्मी का बच्चा है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि हमले में पाकिस्तान ISIS ने पुलवामा हमले में मदद की है।

पुलवामा आतंकी हमला और मुठभेड़ को लेकर जीओसी चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के खात्मा का ऐलान कर दिया है। पुलवामा हमले और मुठभेड़ पर मंगलवार को भारतीय सेना के बड़े अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय सेना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 100 घंटे के भीतर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी गाजी पर सेना ने कहा कि ऐसे कई गाजी आए और कई गाजी चले गए। 

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था गाजी राशिद

सेना ने पुलवामा हमले का बदला जैश-ए-मोहम्मद के खुंखार कमांडर राशिद गाजी को मार कर लिया। गाजी को जैश-ए-मोहम्मद के सरगाना मसूद अजहर का करीबी माना जाता था। राशिद गाजी को भारतीय सेना ने पुलवामा मुठभेड़ में मार गियाया था। बताया जाता है कि गाजी ने साल 2008 में जैश-ए-मोहम्मद ज्वाइन की थी। गाजी को इसके लिए तालिबान में ट्रेनिंग दी गई थी। 

जैश ए-मोहम्मद पाकिस्तानी आर्मी का बच्चा

 बता दें कि 14 फरवरी को हुए सीआरपीएफ आत्मघाती हमले में की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आर्मी पर कहा कि जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तानी आर्मी का बच्चा है। वहीं, जनरल  केजेएस ढिल्लन ने कश्मीर की हर माता से अपील है कि उनके जितने बेटे आतंकवादी हैं या ऐसे किसी चीजों से जुड़े हैं, वह जल्द से जल्द सरेंडर करे, वर्ना जो भी किसी बंदूक के साथ देखा जाएगा या तो उसे जान से मार दिया जाएगा या फिर निलंबित किया जाएगा। जो भी बंदूक के साथ दिखेगा वो मारा जाएगा। 

पाकिस्तान ने ISIS ने पुलवामा हमले में की मदद 

लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि हमले में पाकिस्तान ISIS ने पुलवामा हमले में मदद की है। हम ये बताना चाहते हैं कि पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए सारे शहीदों का हमने 100 घंटे के भीतर बदला लिया है। सेना ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना का 100 फीसदी इनवॉल्वमेंट हैं। इसमें हमें और आपको कोई शक नहीं है। कश्मीर घाटी में पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ जारी है, लेकिन घुसपैठ में काफी हद तक कमी आई है।

बता दें कि  इस प्रेसवार्ता को सेना के जीओसी चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन, सीआरपीएफ के आईजीपी जुल्फिकार और कश्मीर के आईजीपी एसपी पाणि ने किया। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफभारतीय सेनाआतंकी हमलामसूद अजहरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं