लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सेना ने कहा- सीमा पार बने लॉन्चपैड्स पर करीब 300 आतंकी मौजूद, घुसपैठ की कर रहे हैं कोशिश

By प्रिया कुमारी | Updated: July 11, 2020 15:17 IST

मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स ने कहा है कि इनपुट्स से संकेत मिले हैं कि सीमा पार पाकिस्तान में बने लॉन्चपैड्स पर करीब 300 आतंकी तैयार बैठे हैं। इनकी कोशिश भारत में घुसपैठ करने की है।

Open in App
ठळक मुद्देLoC पार लॉन्‍चपैड्स पर 250-300 आतंकवादी कश्मीर में घुसपैठ को तैयार बैठे हैं: सेना भारतीय सेना ने शनिवार सुबह एलओसी पार कर रहे दो आतंकवादी को मार गिराया था

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में एलओसी के पास शनिवार सुबह घुसपैठ की कोशिश करते दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सेना ने कहा कि सीमा पार से करीब 250 से 300 आतंकी भारत में घुसपैठ की ताक में लॉन्चपैड्स पर तैयार बैठे हैं।

दरअसल, सेना ने आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आज सुबह, सैनिकों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने तेजी से घात लगाकर हमला किया जिसमें दो आतंकवादी मार गिराए गए।

इस घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स ने कहा कि इनपुट्स ने संकेत दिया है कि सीमा पार के लॉन्चपैड 250-300 आतंकवादियों के साथ तैयार हैं। एलओसी के आसपास के हालात की जानकारी देते हुए बारामुला के जीओसी 19 इंफैंट्री डिविजन के मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स ने कहा, 'यदि हम अनुमान लगाते हैं, तो यह 250-300 आतंकवादियों के बीच एलओसी पर कुछ भी हो सकता है।'

मेजर जनरल वत्स ने कहा कि नौगाम सेक्टर में एलओसी पर हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी पोस्ट से संदिग्ध आवाजाही का पता लगाया है। इलाके में घुसपैठ विरोधी बाड़ को काटकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को खत्म करने के लिए जवाबी कार्रवाई की गई।

आंतकवादियों से मिले बैग में एक पिस्तौल 12 मैगिजीन और बम के गोले,  2असॉल्ट राइफलें बरामद की गई हैं। साथ ही पाकिस्तानी करंसी और 1.5 लाख इंडियन रुपये भी बरामद किए गए। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। 

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरआतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा