लाइव न्यूज़ :

भारतीय जवान नायक वेलू ने शुरू की 4300 किमी की लंबी दौड़, 50 दिन में तय करेंगे कश्मीर से कन्याकुमारी की दूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2021 14:24 IST

सेना के जवान नायक एनए वेलू पी पहले ऐसे भारतीय अल्ट्रा-रनर बने थे जिन्होंने 1600 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 17 दिन में तय की थी. उनकी यह उपलब्धि एशियाई रिकॉर्ड में शामिल होने की प्रक्रिया में है.

Open in App
ठळक मुद्देवेलू ने यह बड़ी यात्रा शुक्रवार को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल से शुरू की.5 किलोमीटर तक उनका जोश बढ़ाने के लिए लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर उनके साथ दौड़ लगाई.वेलू रोजाना 70-100 किलोमीटर तक दौड़ेंगे और कई बड़े राज्यों, शहरों और कस्बों से होकर गुजरेंगे.

जम्मूः भारतीय सेना के जवान नायक एनए वेलू पी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4300 किलोमीटर की लंबी दूरी की दौड़ शुरू की है. वह 50 दिन के भीतर 4300 किमी की दूरी तय करेंगे.

पिछले साल जून में वेलू पहले ऐसे भारतीय अल्ट्रा-रनर बने थे जिन्होंने 1600 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 17 दिन में तय की थी. उनकी यह उपलब्धि एशियाई रिकॉर्ड में शामिल होने की प्रक्रिया में है. अल्ट्रा-रनर उसे कहा जाता है, जो पारंपरिक मैराथन से ज्यादा किलोमीटर की दूरी दौड़ते हैं.

उधमपुर में सेना के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव नवनीत ने बताया, ''वेलू कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच 4300 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 50 दिन में पूरा करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहे हैं.'' उन्होंने बताया कि वेलू ने यह बड़ी यात्रा शुक्रवार को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल से शुरू की.

यहां शुरुआती 5 किलोमीटर तक उनका जोश बढ़ाने के लिए लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर उनके साथ दौड़ लगाई. लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा, ''कश्मीर से कन्याकुमारी तक इस बड़ी दूरी को सिर्फ 50 दिनों में तय करने के लिए वेलू रोजाना 70-100 किलोमीटर तक दौड़ेंगे और कई बड़े राज्यों, शहरों और कस्बों से होकर गुजरेंगे.''

नजरें 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' पर: वेलू अपना 30वां जन्मदिन बेहद यादगार बनाने की खातिर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा दौड़कर पूरी करने के लिए निकल चुके हैं और उनका मकसद इस दौड़ के साथ अपना नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में शामिल करने का है. उनका जन्मदिन 21 अप्रैल को है.

लंबी दौड़ के माहिर हैं: नायक वेलू लंबी दौड़ लगाने के माहिर हैं. देश के लिए पहले भी कई सम्मान हासिल कर चुके हैं. चार वर्षाें में लंबी दौड़ में भारतीय एथलेटिक फेडरेशन का प्रतिनिधित्व करते आए हैं. उन्होंने 'टफमैन' दौड़ों के साथ कई स्टेडियम रन जीते हैं.

सितंबर में वह रोमानिया में होने वाली मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. वह बेंगलुरु के स्टेडियम में 24 घंटे का ट्रायल जीतकर आगे आए थे. उन्होंने जून 2020 में 17 दिन में 1600 किलोमीटर की दौड़ लगाकर एशियन रिकॉर्ड के लिए अपने दावेदारी पेश की थी. 

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?