लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना को मिले सीमांत इलाकों में संदिग्धों को गोली मार देने के निर्देश, जानें क्या है मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 8, 2022 16:19 IST

रक्षा सूत्रों ने ऐसे निर्देशों की पुष्टि करते हुए कहा है कि पिछले कुछ अरसे से सीमा पर होने वाली इक्का दुक्का गोलीबारी की घटनाओं में पाक रेंजरों द्वारा अपना हाथ होने से इंकार किए जाने के कारण इसके प्रति शंका पैदा हो रही है कि ऐसा उस पार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आतंकियों द्वारा किया जा रहा है जिन्हें पाक सेना ही शरण दिए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान से सटे इंटरनेशनल बॉर्डर पर हालात किसी भी समय भयानक मोड़ ले सकते हैं।सैनिकों ने भारतीय नागरिकों से भी देर-सवेर सीमा के पास फटकने से मना करते हुए कह दिया है कि संदिग्ध हालात में घूमने वाले लोगों को गोली मार दी जाएगी।कुछ हफ्ते पहले हीरानगर सेक्टर में दो बार बीएसएफ जवान संदिग्धों पर गोली चला चुके हैं।

जम्मू: पाकिस्तान से सटे इंटरनेशनल बॉर्डर पर हालात किसी भी समय भयानक मोड़ ले सकते हैं। ऐसी सूचनाएं मिलने पर कि पाक सेना की खुफिया संस्था आईएसआई ने अपने यहां रुके आतंकियों को घुसपैठ करने की बजाय सीमा पर ही भारतीय सैनिकों पर हमले बोलने के लिए कहा है, सीमांत इलाकों में संदिग्धों को देखते ही गोली मार देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

रक्षा सूत्रों ने ऐसे निर्देशों की पुष्टि करते हुए कहा है कि पिछले कुछ अरसे से सीमा पर होने वाली इक्का दुक्का गोलीबारी की घटनाओं में पाक रेंजरों द्वारा अपना हाथ होने से इंकार किए जाने के कारण इसके प्रति शंका पैदा हो रही है कि ऐसा उस पार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आतंकियों द्वारा किया जा रहा है जिन्हें पाक सेना ही शरण दिए हुए है।

नतीजतन सैनिकों ने भारतीय नागरिकों से भी देर-सवेर सीमा के पास फटकने से मना करते हुए कह दिया है कि संदिग्ध हालात में घूमने वाले लोगों को गोली मार दी जाएगी। वैसे कुछ हफ्ते पहले हीरानगर सेक्टर में दो बार बीएसएफ जवान संदिग्धों पर गोली चला चुके हैं। यह हलचल तारबंदी के पार देखी गई थी। बताया जाता है कि पाक सेना ने अपने जहां रुके पड़े आतंकियों को सीमा पर तैनात भारतीय सेना पर सीधे कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसी आदेश के तहत आतंकियों ने सीमा के नजदीक कई बार फाय्ारिंग की है।

जानकारी के बकौल, आईएसआई के चीफ ने यूनाइटेड जेहाद काउंसिल को आदेश दिया है कि आतंकियों को सीमा पर ही सीधे कार्रवाई करने के लिए कहा जाए। इस रणनीति के तहत आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब भी हुए हैं। सीधी कार्रवाई के तहत आतंकी कुछ अरसे से सीमा पर ऐसी कोशिशों को अंजाम भी दे रहे हैं। सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के भी आदेश दिए गए। जम्मू फ्रंटियार का जिम्मा संभालने वाली बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार सीमा पर आतंकियों की हरकतें बढ़ी हैं। 

घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं और हर समय सुरक्षा की मानिटरिंग गंभीर रूप से की जा रही है। आतंकियों की इस रणनीति का तोड़ तलाशने के लिए सुरक्षा बल गंभीर रूप से तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि उनकी तैयारियों में सीजफायर अब बाधा पैदा कर रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीमा सुरक्षा बलभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों