लाइव न्यूज़ :

10 दिन के मासूम की मौत के बाद भारतीय सेना का करारा जवाब, कई पाक सैनिक ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 29, 2019 18:29 IST

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को पुंछ के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां नवजात की मौत हो गई। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि जिले में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमापार से गोलीबारी जारी रही जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को पुंछ के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां नवजात की मौत हो गई।सूत्रों ने दावा किया कि पाक सेना के करीब दर्जन भर जवान हलाक हुए हैं।

हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया गया है लेकिन रक्षा सूत्र कहते हैं कि पिछले दो दिनों की भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को एलओसी के कई इलाकों में जबरदस्त क्षति पहुंचाई गई है। सूत्रों ने दावा किया कि पाक सेना के करीब दर्जन भर जवान हलाक हुए हैं और तीन सीमांत चौकिओं और 8 बंकरों को नेस्तनाबूद किया गया है।

दरअसल पाक सेना की तरफ से एलओसी के पास की गई भारी गोलाबारी में घायल हुए 10 दिन के नवजात शिशु ने पुंछ जिले के एक अस्पताल में सोमवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शाहपुर सेक्टर में रविवार देर रात पाकिस्तान की ओर से दागे गए गोले के लगने से यह नवजात शिशु, उसकी मां फातिमा जान (35) और एक अन्य नागरिक मुहम्मद आरिफ (40) घायल हो गए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को पुंछ के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां नवजात की मौत हो गई। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि जिले में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमापार से गोलीबारी जारी रही जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि दिन में 12 बजकर 45 मिनट पर, पाकिस्तान ने शाहपुर सेक्टर में एलओसी पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलियां और मोर्टार से गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जान और आरिफ को विशेष उपचार के लिए जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है। हालांकि, उनकी हालत “स्थिर” बताई जा रही है।

पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर, सौजियां एवं मेंढर सेक्टर में रविवार शाम पांच से रात 10 बजे के बीच अग्रिम चौकियों एवं गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार के गोले दागे और गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह