लाइव न्यूज़ :

भारत की सीमा में घुसपैठ कर रहे दो पाकिस्तानियों को भारतीय सेना ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2018 08:50 IST

पाकिस्तानी घुसपैठियों के पास जिस तरह का सामान बरामद हुआ उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वो भारतीय सेना के किसी ठिकाने पर बड़ा हमला करना चाहते थे। 

Open in App

सोमवार को भारतीय सेना घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। भारतीय सेना ने रविवार को सीमा पार से घुसपैठ कर रहे दो घुसपैठियों को मार गिराया।  

भारतीय सेना ने रविवार (30 दिसंबर) को जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार घुसपैठियों ने मोटी जंगल जैकेट पहन रखी थी और उन्हें भारतीय सीमा में प्रवेश कराने के लिए पाकिस्तानी रेंजर भारी गोलीबारी कर रहे थे।

घुसपैठियों ने जिस तरह की पोशाक पहन रखी थी वो पाकिस्तानी सेना की नियमित वर्दी जैसी थी। इन घुसपैठियों के पास कुछ सामान बरामद हुए हैं जिनपर 'मेड इन पाकिस्तान' का मार्क लगा हुआ था। इन घुसपैठियों के पास से पुराने मॉडल के आईए एड्रेस और बीएसएफ भी बरामद हुए हैं। 

घुसपैठियों के पास जिस तरह का सामान बरामद हुआ उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वो भारतीय सेना के किसी ठिकाने पर बड़ा हमला करना चाहते थे। 

भारतीय सेना ने समाचार एजेंसी एएनआई को दी गयी प्रतिक्रिया में कहा कि पाकिस्तान से इन घुसपैठियों के शव ले जाने के लिए कहा गया है। भारतीय सेना के अनुसार सभी घुसपैठिये पाकिस्तानी सैनिक थे और इसीलिए उन्हें बचाने के लिए पाक सेना भारी गोलीबारी कर रही थी।

सोमवार को भारतीय सेना घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। भारतीय सेना ने रविवार को सीमा पार से घुसपैठ कर रहे दो घुसपैठियों को मार गिराया।  

Army: Own troops had conducted prolonged search operations in thick jungles and difficult terrain conditions to ascertain the situation, which had confirmed elimination of two likely Pakistani soldiers and resulted in the recovery of a large cache of warlike stores.

पिछले कुछ सालों में भारतीय नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिशों में काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं भारतीय सेना ने कश्मीर में सक्रिय दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया है।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन