लाइव न्यूज़ :

भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर में सवार थे PoK के प्रधानमंत्री, फायरिंग में बाल-बाल बचे!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 1, 2018 08:38 IST

रविवार दोपहर 12.10 बजे जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में हवाई सीमा का उल्लंघन कर एक हेलीकॉप्टर घुस आया था। भारत के सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वापस लौट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस हेलीकॉप्टर में पाक अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री और कैबिनेट के दो अन्य मंत्री यात्रा कर रहे थे।

Open in App

श्रीनगर, 1 अक्टूबरः पाक अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री रजा फारूक की एक लापरवाही उनके लिए बहुत भारी साबित हो सकती थी। रविवार दोपहर वो बाल-बाल बच गए। दरअसल, 30 सितंबर को दोपहर 12.10 मिनट पर जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में हवाई सीमा का उल्लंघन कर एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर घुस आया था। भारतीय सुरक्षा बलों ने हल्के हथियारों से जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद वो बिना किसी क्षति के वापस लौट गया। पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर करीब 2 मिनट तक भारतीय सीमा में उड़ान भरता रहा था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में पाक अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री रजा फारूक हैदर खान यात्रा कर रहे थे। उनके साथ पर्यटन मंत्री मुश्ताक मिन्हास, शिक्षा मंत्री इफ्तिखार गिलानी और पीएम के निजी सुरक्षा अधिकारी भी थे।

मानक के अनुसार अगर हवाई सीमा का उल्लंघन होता है तो भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान फौरन उड़ान भरते हैं। लेकिन हेलीकॉप्टर जल्दी ही वापस लौट गया इसलिए उसकी जरूरत नहीं पड़ी।

अनजाने में हुआ उल्लंघन

हेलीकॉप्टर में सवार मंत्री मिन्हास ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'हमें बिल्कुल नहीं पता था कि हमने हवाई सीमा का उल्लंघन कर दिया है। ना ही हमें किसी तरह की फायरिंग का पता चला। जब हम अपने गंतव्य पर पहुंचे तो बताया गया कि हेलीकॉप्टर पर भारत की तरफ से फायरिंग की गई है।'

क्या है मामला?

पाकिस्तान के एक हेलीकॉप्टर ने रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन जब हवाई पहरेदारों ने उसका सामना किया तो वह लौट गया। जम्मू में सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 12:10 बजे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।  उन्होंने कहा, ‘‘अग्रिम मोर्चे पर तैनात वायु पहरेदारों ने छोटे हथियारों के साथ उसका सामना किया।’’

सफेद रंग का असैन्य हेलीकॉप्टर

उन्होंने कहा कि पूरी संभावना है कि यह एक असैन्य हेलीकॉप्टर था और बहुत ऊंचा उड़ रहा था। अधिकारियों ने कहा कि सफेद रंग के हेलीकॉप्टर ने गुलपुर क्षेत्र में सीमा को पार किया कुछ देर मंडराने के बाद लौट गया। सूत्रों ने कहा कि हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का पता चलने के बाद तीन अग्रिम चौकियों से छोटे हथियारों से निशाना साधा गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos