लाइव न्यूज़ :

पुंछ जिले में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी थे सवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 17:34 IST

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थेरणबीर सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना ने LOC पार सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था.

उत्तरी सेना कमांडर उस समय बाल-बाल बच गए जब उन्हें और उनके स्टाफ को ले जा रहे सेना के एक हेलीकॉप्टर को बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में क्रैश-लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर जम्मू के सीमावर्ती इलाके से श्रीनगर जा रहा था जब उसमें तकनीकी खामी आयी और उसे पुंछ जिले के बेदार में क्रैश-लैंडिंग करनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि घटना में एक नागरिक को चोटें आयी हैं। हेलीकॉप्टर में लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और दो पायलट समेत सात सदस्य सवार थे। रक्षा प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को तकनीकी खामी के चलते पुंछ में लैंडिंग करनी पड़ी। चालक दल के सदस्य और यात्री सुरक्षित हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि सेना के जनरल और अन्यों को जांच के लिए नजदीक के सेना चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। चालक दल के सदस्यों में से किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आयी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह एक्सवीआई कोर के सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर थे जहां इन दिनों पाकिस्तान की ओर से रोजाना गोलाबारी हो रही है।

रणबीर सिंह सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो हैं। उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के जवानों ने एलओसी के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

 

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है