लाइव न्यूज़ :

बिपिन रावत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- सुधर जाओ, नहीं तो करेंगे बड़ी कार्रवाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 27, 2018 12:31 IST

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार (27 अक्टूबर) को सख्त लहजे में पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पाक भारत में घुसपैठ को रोके नहीं तो हमारे पास दूसरे विकल्प भी खुले हैं।

Open in App

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार (27 अक्टूबर) को सख्त लहजे में पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पाक भारत में घुसपैठ को रोके नहीं तो हमारे पास दूसरे विकल्प भी खुले हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। रावत ने कहा कि कश्मीर का बचाव सेना किसी भी कीमत पर करने में सक्षम है। जिस तरह से पाक बार बार देश में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है उसके गलत मंशूबों को हम बिल्कुल कामयाब नहीं होने देंगे।

 शनिवार को इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर आयोजित पैदल सेना दिवस पर रावत ने कहा कि घुसपैठ से नुकसान केवल पाकिस्तान को है इसलिए वह अपनी हरकतों से बाज आए और दहशतगर्दों को समर्थन देना बंद करे।

उन्होंने कहा कि पाक कश्मीर के काम को इस तरह की हरकतों से रोकना चाहता है। लेकिन कश्मीर हर तरह की परिस्थिति से निपटने को तैयार है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि देश का एक जवान पत्थरबाजी में मारा गया। जो कि बॉर्डर पर निर्माणाधीन सड़क की सुरक्षा में लगा था, इतना कुछ होने के बावजूद लोग बोल रहे हैं कि पत्थरबाजों के खिलाफ आतंकियों के ओवरग्राउंड वर्कर्स की तरह कार्रवाई न हो।

टॅग्स :बिपिन रावतभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं