लाइव न्यूज़ :

भारतीय सशस्त्र बल जम्मू-कश्मीर में दैनिक आधार पर छद्म युद्ध का सामना कर रहे हैं, आतंक बड़ी चुनौतीः रावत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 20:18 IST

मालदीव की राजधानी माले में रणनीतिक विशेषज्ञों एवं रक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि ऊर्जा संपन्न पश्चिम एशिया की अस्थिरता से वैश्चिक तनाव और अशांति बढे़गी और अमेरिका तथा ईरान के बीच तनाव ‘चिंताजनक’ है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के पास पड़ोस से उत्पन्न सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने के लिए सैन्य क्षमता हासिल करने का अधिकार सुरक्षित है।पांच दिन के मालदीव दौरे पर गए सेना प्रमुख रावत ने द्विपक्षीय सैन्य सहयोग पर वहां के शीर्ष रक्षा अधिकारी से विस्तृत चर्चा की।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारत को अपनी सीमा से परे जाने की महत्वाकांक्षा नहीं है और वह दूसरों पर अपनी विचारधारा नहीं थोपना चाहता।

उन्होंने इसके साथ ही जोर देकर कहा कि एक जिम्मेदार उभरती हुई ताकत के रूप में भारत अपनी क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा। मालदीव की राजधानी माले में रणनीतिक विशेषज्ञों एवं रक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि ऊर्जा संपन्न पश्चिम एशिया की अस्थिरता से वैश्चिक तनाव और अशांति बढे़गी और अमेरिका तथा ईरान के बीच तनाव ‘चिंताजनक’ है।

पाकिस्तान का नाम लिए बिना सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल जम्मू-कश्मीर में दैनिक आधार पर छद्म युद्ध का सामना कर रहे हैं और भारत के पास पड़ोस से उत्पन्न सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने के लिए सैन्य क्षमता हासिल करने का अधिकार सुरक्षित है।

पांच दिन के मालदीव दौरे पर गए सेना प्रमुख रावत ने द्विपक्षीय सैन्य सहयोग पर वहां के शीर्ष रक्षा अधिकारी से विस्तृत चर्चा की और बुधवार को उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात की। रावत ने कहा, ‘‘ हमारी रणनीतिक संस्कृति दो प्रमुख आधारों पर चलती है पहली हमारी अपनी सीमा से परे जाने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, दूसरी अपनी विचारधारा दूसरे पर थोपने की कोई इच्छा नहीं है।’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत रणनीतिक स्वतंत्रता और फैसले लेने में स्वायत्तता की प्रतिबद्धता पर कायम रहेगा, इसके साथ ही पड़ोस से उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने एवं खत्म करने के लिए सैन्य क्षमता स्थापित करेगा।

जनरल रावत ने आतंकवाद को दुनिया के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती करार दिया, इसके साथ ही उन्होंने जनसंहार के हथियारों का प्रसार और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के बजाय ताकत पर जोर को अन्य चुनौतियां करार दिया जिनका सामना पूरी दुनिया कर रही है। सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में अस्थिरता से अधिकतर देशों की ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित होगी जो प्रमुख मुद्दा है। यह वैश्चिक तनाव बढ़ायेगा और अशांति पैदा करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आश्चस्त हूं कि अगर हम मित्रों के साथ मिलकर काम करें तो क्षेत्रीय शांति को खतरा उत्पन्न करने वालों को निष्क्रिय कर सकते हैं।’’ रावत ने कहा, ‘‘ इस अस्थिर सुरक्षा माहौल, आर्थिक अंतरनिर्भरता, समान संसाधनों की खोज और वैश्विक संबंधों की गहराई रणनीतिक रिश्तों को निर्धारित करती है।

संरक्षणवाद बढ़ने के बावजूद जटिल वैश्विक अंतरनिर्भरता कायम रहेगी।’’ समुद्र में चुनौती पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, हिन्द महासागर क्षेत्र के व्यापारिक मार्ग में किसी भी तरह की बाधा भारत और मालदीव दोनों के लिए चुनौती उत्पन्न करेगी।

रावत ने कहा, ‘‘ हिन्द महासागर क्षेत्र दोनों देशों के लिए जीवनरेखा है।’’ सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘ संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र रहने की दृष्टि हमारे संविधान के प्रस्तावना में है। हमने हमेशा अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सकारात्मक भूमिका निभाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा का उद्देश्य आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास के लिए आंतरिक और बाहरी स्तर पर अनुकूल माहौल बनाना है ताकि हम सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें और उभरती हुई विश्व व्यवस्था में अनुकूल स्थान पा सके।’’ 

टॅग्स :भारतीय सेनाबिपिन रावतपाकिस्तानजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन