लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों का ''दंगल'', कहासुनी के बाद चले लात-घूंसे, कई सैनिक घायल

By गुणातीत ओझा | Updated: May 10, 2020 11:20 IST

भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए।  उत्‍तरी सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ। इतना ही नहीं सूत्रों ने बताया कि कहासुनी के बाद सैनिकों के बीच हाथापाई भी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-चीन सीमा पर एक बार फिर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए।  उत्‍तरी सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ।दो भारतीय अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार को उत्तरी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए।  उत्‍तरी सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ। इतना ही नहीं सूत्रों ने बताया कि कहासुनी के बाद सैनिकों के बीच हाथापाई भी हुई। भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है। दो भारतीय अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार को उत्तरी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

अधिकारी ने बताया कि 5,000 से अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित नकुला सेक्टर (मुगथांग से आगे) के पास दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच टकराव हुआ। इस दौरान कई सैनिक जख्मी भी हुए हैं। चार भारतीय सैनिकों और सात चीनी सैनिकों को टकराव के दौरान चोटें लगी। दूसरे अधिकारी ने बताया कि इस टकराव के दौरान वहां 150 सैनिक मौजूद थे। कुछ देर बाद स्थानीय स्तर पर ही दोनों देशों के सैनिकों के बीच समझौता कर लिया गया।

यह पहली बार नहीं है, जब भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हुई हो। अगस्त 2017 में LAC के करीब लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के पास दोनों देशों के बीच टकराव हुअ था। इस दौरान सैनिकों ने एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके थे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास इस झड़प ने द्विपक्षीय तनाव को बढ़ा दिया था, क्योंकि उस समय डोकलाम को लेकर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

टॅग्स :चीनइंडियासिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं