भारतीय और अल्जीरियाई नौसेना ने पहला अभ्यास किया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:30 IST2021-08-31T15:30:16+5:302021-08-31T15:30:16+5:30

Indian and Algerian navies conducted the first exercise | भारतीय और अल्जीरियाई नौसेना ने पहला अभ्यास किया

भारतीय और अल्जीरियाई नौसेना ने पहला अभ्यास किया

भारत और अल्जीरिया की नौसेनाओं ने अल्जीरिया के अपतटीय क्षेत्र में पहली बार अभ्यास किया, जो दोनों पक्षों के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को प्रदर्शित करता है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हुए इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के आईएनएस ‘ताबर’ और अल्जीरियाई नौसेना के पोत 'एज़्ज़ादजेर' ने हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने अभ्यास को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए कहा कि इसने भविष्य में दोनों नौसेनाओं के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ाने की संभावना को खोल दिया है।उन्होंने कहा, “अभ्यास के दौरान भारतीय और अल्जीरियाई युद्धपोतों के बीच समन्वित युद्धाभ्यास, संचार प्रक्रियाओं और स्टीम पास्ट सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं।”नौसेना के अधिकारी ने कहा, “इस नौसैन्य अभ्यास से दोनों नौसेनाओं को एक-दूसरे के द्वारा अपनाई जाने वाली संचालन की अवधारणा को समझने में मदद मिली, इसने पारस्परिकता को बढ़ाया और भविष्य के लिए दोनों नौसेनाओं के बीच बातचीत तथा सहयोग को बढ़ाने की संभावनाओं को भी खोल दिया।” भारत पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न अफ्रीकी देशों के साथ रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Indian and Algerian navies conducted the first exercise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे