लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकियों ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न शुरू कर दिया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 11:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 अगस्त भारतीय मूल के हजारों अमेरिकियों ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस और देश के इतिहास की बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए जल्दी ही समारोहों का आयोजन करना शुरू कर दिया है।

न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर से लेकर यहां अमेरिकी कैपिटल और देशभर के कई गवर्नरों के घरों तक , भारत का 75वां गणतंत्र दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। टाइम्स स्क्वायर में ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स’ (एफआईए) रविवार को ‘बिग एप्पल’ में सबसे बड़ा तिरंगा फहराएगा।

एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने पीटीआई-भाषा को बताया, “भारत में सभी 1.4 अरब लोगों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। इस मौके का जश्न मनाने के लिए हम टाइम्स स्क्वायर पर सबसे बड़ा ध्वज फहराएंगे।”

उन्होंने बताया कि यह 60 वर्ग फुट का झंडा है जो 25 फुट ऊंचे स्तंभ पर फहराया जाएगा।

एंपायर स्टेट समेत अमेरिका में कई इमारतों को सप्ताहंत में तिरंगे से रौशन किया जाएगा जहां भारतीय-अमेरिकियों का एक और समूह हडसन नदी में एक नौका पर 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएगा।

न्यू जर्सी में आईटी उद्यमी आलोक कुमार ने कहा, “भारत इन 75 वर्षों में परिपक्व लोकतंत्र और वैश्विक शांति के स्तंभ के रूप में उभरा है। अमेरिका की एक उपराष्ट्रपति हैं जो भारतीय मूल की हैं।”

वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर में, सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी एकत्र होकर फिल्मी सितारे अनुपम खेर के साथ और गायक सुखबीर सिंह की लाइव प्रस्तुति के साथ रविवार को स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।

मेरीलैंड और वर्जीनिया के शीर्ष नेता इसमें शामिल हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता