लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी एनजीओ ने कोविड-19 राहत कार्यों के लिए 47 लाख डॉलर की धनराशि जुटायी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 09:34 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 28 अप्रैल भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन (एनजीओ) ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने भारत में कोविड-19 राहत कार्यों के लिए सोशल मीडिया के जरिए करीब 47 लाख डॉलर की धनराशि जुटायी है।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के बेतहाशा मामले आ रहे हैं जिससे चिकित्सा संसाधनों की कमी हो रही है।

सेवा इंटरनेशनल यूएसए ने कहा, ‘‘यह सामूहिक प्रयास है जिससे जिंदगियों को बचाया जा सकता है, भुखमरी को हराया जा सकता है और भारत की कोविड-19 के खिलाफ उसकी निर्णायक लड़ाई में मदद की जा सकती है।’’

सेवा ने भारत को भेजे जाने वाले 2,184 ऑक्सीजन संकेंद्रक मंगलवार को एकत्रित किए।

निधि जुटाने का अभियान शुरू करने के 100 घंटों से भी कम वक्त में 66,700 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने भारत में कोविड-19 राहत कार्यों के लिए 47 लाख डॉलर से अधिक की धनराशि जुटायी।

पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में सेवा इंटरनेशनल यूएसए शीर्ष भारतीय-अमेरिकी परोपकारी संगठन है।

संगठन ने कहा, ‘‘अभी हमारी शीर्ष प्राथमिकता जल्द से जल्द ऑक्सीजन संकेंद्रक खरीदने और उन्हें भारत भेजने की है ताकि लोगों की जान बचाई जा सकें। हम सेवा के सहयोगी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे अस्पतालों को भी मदद दे रहे हैं ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित और मरीजों का इलाज किया जा सके।’’

अमेरिका में सबसे बड़े नस्लीय मेडिकल संगठन अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ऑरिजिन (एपीपीआई) ने भारत में कोविड-19 से लड़ाई से मदद करने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन, फोन पर परामर्श और शैक्षणिक वेबीनार आयोजित कराने के लिए देशव्यापी अभियान चलाने की मंगलवार को घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल