लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकी चिकित्सकों के दल ने किसानों की मदद के लिए वापसी टाली

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:15 IST

Open in App

(त्रिशा मुखर्जी)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर अमेरिका के 20 भारतीय चिकित्सकों ने टिकरी सीमा पर चिकित्सा सेवाएं देने की खातिर अपनी वापसी टाल दी है। सीमा पर हजारों किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और तीन हफ्ते से भी अधिक समय से यहां डटे हुए हैं।

दल के एक चिकित्सक स्वैमान सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 20 दिन पहले टिकरी में चिकित्सा शिविर लगाया था और तब से ही बीमार किसानों के इलाज में जुटे हैं।

ह्रदयरोग विशेषज्ञ सिंह ने बताया, ‘‘हम हर साल भारत आते हैं और जरूरतमंदों के इलाज के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाते हैं। इस वर्ष जो सबसे अधिक जरूरतमंद हैं, वे ये किसान हैं इसलिए हम यहां हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने वार्षिक चिकित्सा शिविर दौरे के लिए हम करीब तीन महीने पहले यहां आए थे। हमें एक महीने में लौटना था लेकिन किसानों के इलाज के लिए रूक गए।’’

खुद एक किसान परिवार से आने वाले सिंह ने कहा कि जब तक किसानों को उनकी जरूरत होगी, वे यहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि भारत के चिकित्सक चिकित्सा आपूर्ति के लिए उन्हें मदद दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन वह कम से कम 1,500-2,000 मरीजों को देख रहे हैं और उनमें जो समस्या आम है वह है ‘‘तनाव’’।

उन्होंने कहा, ‘‘तनाव की समस्या के साथ प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। यही वजह है कि यहां बड़ी संख्या में लोग बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं तथा उनके कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने की आशंका है।’’

किसानों को मास्क पहनने का सुझाव देने के बारे में पूछने पर सिंह ने कहा कि ज्यादातर किसान मास्क पहनने से इनकार कर रहे हैं जिसका एक कारण है जारूकता की कमी और दूसरी बात यह है कि उन्हें मास्क की आड़ में उपद्रवियों द्वारा गड़बड़ी फैलाने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल